April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जिम्बाब्वे ने तोड़ा भारत और नेपाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना डाला T20 में रनों के इतिहास, कप्तान सिकंदर ने रचा इतिहास

विश्व क्रिकेट में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने बेहतरीन खेल खेलकर विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने बड़ा इतिहास रच दिया। जिम्बाब्वे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला है। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 344 रन बनाकर इतिहास रच दिया हैं।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का यह कारनामा आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप सब रीजनल अफ्रीका क्वालीफायर ग्रुप बी 2024 मैच में देखने को मिला। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने मात्र 43 गेंदों में नाबाद 133 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 15 सिक्स शामिल हैं। जिम्बाब्वे ने नेपाल और भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है।

जिम्बाब्वे से पहले T20I में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड नेपाल के नाम था। नेपाल ने सितंबर 2023 में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे। नेपाल फुल मेम्बर नेशन नहीं है। वहीं, फुल मेम्बर नेशंस में T20I में सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड भारत के खाते में था, जो हाल ही में बना। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 12 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के मैदान पर 6 विकेट खोकर 297 रन जोड़े थे। भारत अब हाईएस्ट T20I टोटल की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे ने नैरोबी के मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। जिम्बाब्वे ने शानदार आगाज किया। ओपनर ब्रायन बेनेट (26 गेंदों में 50) और तदिवानाशे मरुमानी (19 गेंदों में 62) ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। यह साझेदारी छठे ओवर की चौथी गेंद पर मरुमानी के आउट होने के बाद टूटी। डायोन मायर्स (12) का बल्ला नहीं चला। इसके बाद, कप्तान सिकंदर रजा का बवंडर आया। उन्होंने रयान बर्ल (25) के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। सिकंदर ने क्लाइव मडांडे (17 गेंदों में नाबाद 53) के संग पांचवें विकेट के लिए 141 रन की अटूट पार्टनरशिप की। सिकंदर ने 33 गेंदों में सेंचुरी कंप्लीट कर ली थी। वह जिम्बाब्वे की ओर से T20I सेंचुरी लगाने वाले पहले प्लेयर हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाम्बिया की हालत शुरू से पतली नजर आई। मुहम्मद मंगा बिना खाता खोले पहले ओवर में आउट हो गए, जिसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला नही थमा। आंद्रे जार्जू (नाबाद 12) को छोड़कर कोई भी प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गाम्बिया की टीम 14.4 ओवर में महज 54 रनों पर ढेर हो गई और जिम्बाब्वे ने 290 रनों से विजयी परचम फहराया। जिम्बाब्वे ने T20I में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, जो पहले नेपाल के खाते में था। नेपाल ने मंगोलिया के विरुद्द 273 रनों से जीत हासिल की थी।

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुँच गए है। सिकन्दर ने मात्र 33 गेंदों में शतक लगाया। इस दौरान सिकन्दर ने 15 छक्के भी लगाए। वर्ल्ड क्रिकेट में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम व कप्तान सिकंदर ने कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर नए कीर्तिमान बना डाले हैं।

Share to...