इंदौर:- इंदौर में बीती रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। स्कार्पियो कार से कट लगने की बात पर तीन युवकों ने नाबालिग को कार से लटका कर तेज़ स्पीड में 5 किलोमीटर तक दौड़ाया और उसकी जान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। इस दौरान युवक चीखता चिल्लाता रहा।
दरअसल इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में बीती रात दो कारों के बीच मामूली सी टक्कर हो गई थी। जिसके बाद कार चालक ने दूसरी कार में सवार टक्कर मारने वाले चालक को रोका तो उसने युवक को अपनी कार के दरवाजे पर लटकाने के बाद वहा से तेज रफ्तार में कार को दौड़ाना शुरू कर युवक को 5 किलो मीटर दूर ले जा कर छोड़ दिया और वहा से फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों सास्वत शुक्ला, अमन द्विवेदी और आर्यमन पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कार्पियो कार को जप्त किया हैं।
गौरतलब है की इंदौर के शहर में इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी एक कार चालक के द्वारा ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट में लटकाकर कई किलो मीटर तक कार दौड़ने का मामला सामने आ चुका है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित