इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध रुकने के नाम नही ले रहे हैं। बदमाशो के हौसले काफी बुलंद हैं आये दिन घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। ऐसा ही एक नया मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सामने आया जहाँ रेत व्यापारी के साथ दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशो ने रूपयो से भरा बैग लेकर लूट कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर किया हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल में जुटी हैं।
दरअसल मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का हैं। जहाँ रेत व्यापारी शादाब अंसारी के साथ तीन बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है व्यापारी रेत के करीब 68 हजार रुपये लेकर दुकान जा रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश आए और रास्ता रोकने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया हैं।
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है व्यापारी की रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित