इंदौर: इंदौर शहर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है। ठग विभिन्न प्रकार से प्रलोभन देकर आमजन के साथ हजारों लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही अब कुंभ जाने के नाम पर भी धोखाधड़ी शुरू हो गई है। जिसमें कई लोगों के साथ कुंभ जाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।
इंदौर शहर में कुंभ जाने और रहने खाने की व्यवस्था के नाम पर ठगी की गई हैं। जिससे लोगो को भारी नुकसान उठाना पड़ा हैं।
एडिशनल डीसीपी इंदौर क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया के मुताबिक अलग-अलग तरह के ऑनलाइन फ्रॉड सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब कुंभ जाने के नाम पर धोखाधड़ी सामने आई है। जिसकी दो शिकायतें अभी प्राप्त हुई है। जिसमें उन्होंने ऑनलाइन होटल, टैक्सी और ऑनलाइन टिकट बुक किए थे। लेकिन समय रहते उन्हें इसका जवाब नहीं मिला। जब उन्हें यह पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। पुलिस का यह कहना है कि पहले भी कई ऐसी वारदातें हो चुकी है क्योंकि यह लोग गूगल से ऑनलाइन नंबर लेकर विश्वास करते हुए टिकट बुक व अन्य होटल बुक कर लेते हैं जिसके बाद उन्हें धोखाधड़ी पूर्वक अपनी राशि गवानी पड़ती है। फिलहाल इसके पहले भी अलग-अलग तरह की धोखाधड़ी सामने आ चुकी हैं। पिछले 6 महीने में कल जो दो शिकायतें आई उसको मिलाकर कुल 38 शिकायते आ चुकी है जिनमे कुल 6 लाख 58 हजार रुपये का फ्रॉड हुआ हैं। लगातार क्राइम ब्रांच द्वारा एडवाइजरी जारी की जाती है कि यदि किसी को ऑनलाइन कुछ बुक करना हो तो संबंधित की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वह भी सिक्योर वेबसाइट से नम्बर लेकर बुक किया जाए और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जाएं।
शिकायतों के आधार पर संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित