April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जंगल मे कटाई करने वाले 60 लोगो को वन विभाग ने आखिर क्यों किया गिरफ्तार, कौन 4 लोग हुए मोके से फरार

खरगोन: खरगोन जिले के अहिरखेड़ा वनक्षेत्र की अंदड बीट में जंगल कटाई के साथ अतिक्रमण के प्रयास को लेकर वन विभाग की टीम ने बडी कार्यवाही की है। वन अमले ने अतिक्रमणकर्ताओ को खदेड़ते हुए करीब 60 लोगो को घेराबंदी कर हिरासत मे लिया वही 4 लोग मौके से फरार हो गये।

दरअसल वन विभाग को सूचना मिली की बडी संख्या में वन कटाई करने और अतिक्रमण करने ग्रामीण पहुंचे है। सूचना मिलते ही डीएफओ प्रशांत सिह के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान अतिक्रमणकारीयो ने पथराव भी किया। लेकिन वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी से कार्यवाही को अन्जाम दिया। पथराव में किसी भी वन कर्मी को चोट नही आई है। बल्कि वन विभाग की सजगता से जंगल की सामूहिक कटाई कर रहे 60 लोगो को हिरासत में ले लिया गया।

बताया जा रहा है की करीब 25 पेड़ की कटाई अतिक्रमणकारी कर चूके थे। पकडे गये आरोपी धूलकोट, काबरी, गुजरबावडी और सीमावर्ती बडवानी जिले से पहुंचे थे। बुरहानपुर जिले के नेपानगर की तर्ज पर वन क्षेत्र में पेड काट कर वन भूमि पर आरोपी कब्जा करना चाहते थे। पूर्व में भी दूरस्थ पहाडी अंचल में इस प्रकार के घटनाक्रम हो चूके है लेकिन वन अमले की सक्रियता से ये अतिक्रमण करने की बडी कोशिश विफल हो गई है।

खरगोन डीएफओ प्रशांत सिह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की अतिक्रमण करने के लिये बिस्टान के काबरी और उसके आसपास के कुछ लोग अंदड बीट में गये थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जंगल कटाई और अतिक्रमण को रोकने के दौरान 60 लोगो को पकडा गया है। आरोपी सामूहिक रूप से जंगल काटकर अतिक्रमण कर रहे थे। प्रकरण दर्ज कर आज सभी आरोपीयो को कोर्ट में प्रस्तुत किया जायेगा। वन टीम पर हंमले को लेकर डीएफओ का कहना था की अतिक्रमणकारियों द्वारा पथराव किया गया था हालांकि कोई भी वनकर्मी पथराव में घायल नही हुआ हैं। हमारी टीम ने अतिक्रमण करने वाले 60 लोगो को गिरफ्तार किया है। 4 लोगो के फरार होने की खबर है। सभी पर वन अधिनियम 1927 की धारा 27 के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

Share to...