पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो कलाकारो की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सोमवार की दोपहर नदी में दोनों के शवों को तैरता देखा, तो हड़कंप मच गया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मोके पर पहुँची। नदी के पास लोगो की काफी भीड़ लग गई थी। पुलिस ने लोगो को हटाया और मृतकों के शवों को नदी से बाहर निकाला और बाघमुंडी ब्लॉक पाथरडी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दोनो शवो के पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतकों की पहचान तोरंग गांव के रहने वाले निधिराम महतो (55) और करम चंद (कर्मा) मूदि (56) के तौर पर हुई। गांव वालों का कहना है कि दोनों छउ कला के बेहतरीन कलाकार थे। जैसे ही मृतकों के परिजनों को सूचना मिली वे मोके पर पहुँचे और शिनाख्त करने के बाद मौके पर ही विलाप शुरू हो गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वही स्थानीय पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हैं।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत