May 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पिता ने नही छोड़ी शराब तो बेटी कूदी पुल से नर्मदा नदी में, ग्रामीणों ने बचाई जान, इलाज जारी

धार: धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र अंतर्गत खलघाट स्थित संजय सेतु ब्रिज से एक युवती द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भोयंदा निवासी रीना पिता राधेश्याम अपनी बाइक (MP10 MH 7825) से खलघाट पहुंची और अचानक संजय सेतु ब्रिज से नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पायलट दीपक वर्मा एवं आकाश रोकड़े ने तत्परता दिखाते हुए युवती को बाहर निकाला और तुरंत धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. रेशमी सोलंकी द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार युवती की कमर में फ्रैक्चर (हड्डी टूटना) पाया गया, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वही युवती ने बताया कि उसके पिता का लीवर खराब है और वे शराब का सेवन करते हैं। कई बार मना करने के बावजूद उन्होंने शराब पीना नहीं छोड़ा, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share to...