इंदौर: केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आज जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट कर इंदौर शहर (पश्चिम रेलवे मंडल) में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के संबंध में चर्चा की।
सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को अवगत कराया कि इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी होकर देश के मेट्रो शहरों की श्रेणी में तेजी से विकसित हो रहा है। साथ ही वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को देखते हुए रेल सुविधाओं का विस्तार किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है ।
मंत्री सिलावट ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से पश्चिम रेलवे मंडल में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार हेतु कार्य कराये जाने की स्वीकृति प्रदान करने हेतु केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुशंसा करने का अनुरोध किया।
सिलावट ने फतेहाबाद-चन्द्रावतीगंज रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने, मांगलिया रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने, इंदौर अमृतसर रेल को सप्ताह में तीन दिन चलाये जाने, ट्रेन संख्या 20957/58 इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर जो सप्ताह में तीन दिन चल रही है को प्रतिदिन चलाने का अनुरोध किया साथ ही महू-फतेहाबाद (चन्द्रावतीगंज) जंक्शन महू के बीच सुबह के समय एक डेमू ट्रेन का संचालन किया जाता था जिसका पुनः संचालन करने, वर्तमान में चल रही डेमू रैक के स्थान पर मेमू रेक का परिचालन करने, ट्रेन संख्या 11125/26 (Rtm-Gwl Exp) तथा 12125/26 को नीमच तक बढ़ाये जाने का अनुरोध किया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित