नईदिल्ली: भारत में 7 जून को अलग-अलग राज्यों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। देश के कई शहरों में जहां आज भारी बारिश होगी, कई राज्यों में मानसून दस्तक देगा। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में लोगों को आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में हालात गंभीर बने रह सकते हैं। 9 से 12 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, त्रिपुरा में 6 और 7 जून को मूसलधार बारिश हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 से 11 जून के बीच बारिश का तेज दौर देखने को मिल सकता है।
केवल बारिश ही नहीं, बल्कि आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में 6 और 7 जून को तेज़ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है, जहां हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 6 से 10 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 6 जून को बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। बिहार और झारखंड में भी 10 से 12 जून के बीच तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों में भी मौसम करवट लेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 11 और 12 जून को बारिश और खराब मौसम की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 6 से 8 जून तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 8 से 10 जून के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 जून को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में 8 से लेकर 10 जून के दौरान धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 11 से लेकर 13 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
गुजरात के 22 जिलों में होगी भारी बारिश
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात के पंचमहाल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा, नगर हवेली, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बारिश और तूफान के समय अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम अपडेट्स पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। किसानों, यात्रियों और स्कूल प्रशासन को भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

More Stories
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत