उज्जैन: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में 15 फरवरी से विक्रमोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ होगा। यह महोत्सव आस्था, कला, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों का विराट संगम है, जिसे मध्यप्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में विशेष स्थान प्राप्त है।महाशिवरात्रि की संध्या पर सुप्रसिद्ध संगीतकार प्रीतम अपनी प्रस्तुति “शिवोऽहम” से आयोजन की शुरुआत करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ यह महोत्सव अब अंतरराष्ट्रीय स्वरूप ले चुका है। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस वर्ष 41 से अधिक गतिविधियों में 4 हजार से अधिक कलाकार भाग लेंगे। वर्ष प्रतिपदा 19 मार्च को गायक विशाल मिश्रा की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण होगी। विक्रमोत्सव के अंतर्गत शिवरात्रि मेले, महाकाल वन मेला, कृषि मेला, विक्रम व्यापार मेला, विक्रम नाट्य समारोह, पुतुल समारोह, कवि सम्मेलन, राष्ट्रीय विज्ञान समागम, शिवपुराण, चित्र प्रदर्शनियाँ तथा ड्रोन शो सहित अनेक आयोजन होंगे। प्रदेश के 60 से अधिक शिव मंदिरों में भी मेले आयोजित किए जाएंगे।
13 से 17 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव में 25 से अधिक देशों की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। वहीं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की प्रस्तुतियाँ भी मंचित की जाएंगी।
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण ‘सम्राट विक्रमादित्य अंतरराष्ट्रीय सम्मान’ होगा, जिसे देश का सबसे बड़ा सम्मान बताया गया है। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का प्रयास है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन