चिकित्सा के क्षेत्र में साल 2024 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के वैज्ञानिकों को माइक्रो आरएनए (micro RNA) की खोज के लिए दिया गया है।
फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2024 का नोबेल पुरस्कार विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को माइक्रोआरएनए की खोज और पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल जीन विनियमन में इसकी भूमिका के लिए दिया गया है।
नोबेल असेंबली ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी खोज जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है। असेंबली ने कहा कि उनकी खोज यह समझने में महत्वपूर्ण है कि मानव सहित जीव किस प्रकार विकसित होते हैं और कार्य करते हैं। इस साल का नोबेल पुरस्कार वैज्ञानिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को microRNA की खोज के लिए दिया गया, जो एक छोटा अणु है, ये जीन गतिविधि को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। माइक्रोआरएनए छोटे, गैर-कोडिंग आरएनए अणु होते हैं, जो जीन के स्तर पर संदेशवाहक आरएनए (mRNA) को बाधित करके जीन की अभिव्यक्ति को नियंत्रित करते हैं। इस खोज से वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद मिली कि शरीर में बीमारियों का विकास कैसे होता है और उन्हें कैसे रोका जा सकता है।
दोनों वैज्ञानिकों ने माइक्रोआरएनए की खोज की थी और बताया कि यह शरीर में जीन रेगुलेशन को पोस्ट-ट्रांसक्रिप्शनल स्तर पर कैसे नियंत्रित करता है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित