April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वरुण धवन व फ़िल्म बेबी जॉन की टीम भस्मारती में हुए शामिल, लिया आशीर्वाद

उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): विश्वप्रसिद्ध बाबा महाकाल मन्दिर में वीआईपी श्रद्धालुओ का आना लगातार जारी है। सभी अपनी मन्नत को लेकर बाबा के दरबार मे हाजिरी लगाने आते हैं। इसी कड़ी में आज मंगलवार को सुबह हुई बाबा महाकाल की भस्मारती में फ़िल्म बेबी जॉन की टीम पहुँची। यहां प्रसिद्ध अभिनेता वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, एटली कुमार सहित टीम के अन्य सदस्य बाबा के दरबार पहुँचे और दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

दरअसल 25 दिसम्बर को फ़िल्म “बेबी जॉन” रिलीज होने जा रही है। इसी फ़िल्म के प्रमोशन में पूरी टीम लगी हुई हैं। फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन को लेकर पहुंची टीम ने करीब 2 घंटे तक नन्दी हाल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। अभिनेता वरुण धवन सहित सभी सदस्य बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। इसके बाद सभी ने गर्भगृह की चौखट पर मत्था टेका। यहां पूजन आरती की। इस दौरान पुजारी ने बाबा को चढ़ा हुआ हार प्रसाद स्वरूप वरुण धवन को पहनाया। इसके बाद वरुण धवन सहित फिल्म के सभी सदस्यों ने बाबा महाकाल के दर्शन पूजन किए और फ़िल्म की सफलता को लेकर बाबा से गुहार लगाई।

दर्शन पूजन के बाद महाकाल मंदिर समिति ने अभिनेता वरुण धवन सहित पूरी टीम का सम्मान किया। सम्मान स्वरूप बाबा महाकाल की प्रसाद भेंट कर और दुपट्टा ओढ़ाया।

अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां आकर भस्म आरती देखने और पूजा करने का बहुत अच्छा अनुभव हुआ। पंडित जी ने बहुत अच्छे से आरती करवाई। बहुत अच्छा लगा और बहुत अच्छी फिलिंग आई हैं हमने प्रार्थना की है कि हमारी फिल्म दर्शकों को पसंद आए। वही फ़िल्म को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले कि फ़िल्म से बड़ा महाकाल हैं हमने बाबा से प्रार्थना की है कि फ़िल्म सफल हो सभी दर्शकों को अच्छी लगे पसंद आए।

Share to...