Maharashtra : महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए फिलहाल (Vaccination) टीकाकरण इसलिए रोका है, क्योंकि इस आयु वर्ग के लिए मौजूद वैक्सीन के स्टॉक से 45 या उससे ऊपर की उम्र वालों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कुछ समय के लिए ही स्थगित किया गया है।
टोपे ने कहा कि फिलहाल 18 से 44 साल वाली आयु के लोगों के लिए 2.75 लाख टीके बचे हैं, इनका इस्तेमाल फिलहाल 45 या उससे ज्यादा उम्र वालों के लिए किया जाएगा। फिलहाल लोगों को टीके की दूसरी खुराक देना अहम है। टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में 21 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगनी है। इनमें से 16 लाख को कोविशील्ड की डोज लगेगी। केंद्र की ओर से 45 साल से ऊपर आयु सीमा वालों के लिए हो रही टीके की आपूर्ति में देरी की वजह से यह फैसला लिया गया है।
अगर नियमित समय पर टीके की दूसरी खुराक नहीं ली जाती है तो इससे टीके का असर कम हो सकता है। इसलिए राज्य में 18 से 44 साल की आयु वालों के लिए मौजूद वैक्सीन को अब 45 से ऊपर वालों के लिए डाइवर्ट किया जाएगा। फिलहाल 18 से 44 साल के जो लोग वैक्सीन लेना चाहते हैं, उनके लिए टीकाकरण स्थगित किया जा रहा है।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं