November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बुलंदशहर के स्कूल में 10वीं की क्लास में बजी धाय-धाय गोलियां

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर (Murder in School) कालेज में पढ़ने वाले कक्षा 10 के एक छात्र ने अपने साथी की स्कूल में ही गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि क्लास में कुर्सी हटाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जिसके बाद हत्यारोपित छात्र ने अपने चाचा की लाइसेंसी पिस्तौल से सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

जिस समय छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मारी उस समय क्लास में अध्यापक मौजूद थे। वो बताते हैं कि क्लास में पढ़ा रहा था, लेकिन अचानक 2 बार धाय धाय की आवाज सुनते ही पूरी क्लास में सन्नाटा छा गया। जब पीछे मुड़कर देखा तो वहां एक छात्र की लाश पड़ी थी और दूसरा छात्र हाथ में पिस्तौल लिए खड़ा था। ये नजारा देख सभी छात्रों में भड़दड़ मच गई। इसी बीच हत्यारोपित छात्र भी भागने लगा, लेकिन अध्यापक ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।

बुलंदशहर एसएसपी ने बताया कि 14 साल का आरोपी छात्र सूरजभान इंटर कॉलेज शिकारपुर में दसवीं क्लास में पढ़ता है। बुधवार को उसने अपने ही सहपाठी छात्र टार्जन से सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया था। जो इस कदर बढ़ा कि बीते कल भी दोनों छात्रों में जमकर मारपीट हुई थी। इसी विवाद के चलते आज सुबह आरोपी छात्र अपने फौजी चाचा की लाइसेंसी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा।

Share to...