महापौर ने दिवाली के अवसर पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया तौफा
निगम मस्टर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे विनियमित
महापौर द्वारा एमआईसी में पारित प्रस्ताव जारी किया
शासन के परिपत्र का लाभ एक माह में प्रदान करने के निर्देश
इंदौर दिनांक 14 नवंबर 2026। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम, इंदौर में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को शासन के परिपत्र दिनांक 07 अक्टूबर 2016 के प्रावधानों के अनुसार विनियमितीकरण का लाभ प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव जारी किया गया है।
महापौर श्री भार्गव एवं प्रभारी सामान्य प्रशासन समिति श्री नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय, खंडपीठ इंदौर के निर्णयों, विधिक अभिमत, निगम का स्थापना व्यय तथा निगम कर्मचारियों के हित एवं प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को दृष्टिगत रखते हुए 1650 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के साथ-साथ जिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है ऐसे सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी उक्त परिपत्र का लाभ प्रदान करने की सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई एवं प्रस्ताव जारी किया गया।
इसी क्रम में महापौर श्री भार्गव द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र कर्मचारियों को एक माह की अवधि में उक्त लाभ प्रदान करते हुए पालन प्रतिवेदन मेयर-इन-काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

More Stories
Chhindwara Updates: एसडीओ संजीव कुमार शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा आवास पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Pakistani Facial Creams Updates: इंदौर में डेढ़ लाख की प्रतिबंधित पाकिस्तानी क्रीम जब्त, रानीपुरा और छावनी में छापेमारी
India Winner 2022 Journey News Updates: 60 देशों के बीच भारत का मान बढ़ाएंगी डॉ. सपना साहू, जगन्नाथ मंदिर और राम मंदिर की देंगी विशेषता