केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच टकराव पर तंज कसा है।
अमित शाह यहां कॉलेज ग्राउंड में बूथ विजय संकल्प हमारा कार्यक्रम के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं,पदाधिकारीयो को संबोधित कर रहे थें।
शाह ने राजस्थान के सभी लोक देवताओं और महाराजा सूरजमल को याद करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। शाह ने गहलोत सरकार को 3डी सरकार बताया। बोलें यह सरकार 3 डी पर चल रही है।शाह ने 3D को राजस्थान में दंगे, महिलाओं से दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार से जोड़ा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान के भरतपुर संभाग के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रही तानातनी पर भी कटाक्ष किया। गृह मंत्री ने कहा, भैया काहे को लड़ रहे, सरकार तो भाजपा की बन रही है। जो चीज है ही नहीं उसके लिए लड़ रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि पायलट साहब आप कितना भी करो आपका नंबर नहीं आएगा। आपका कंट्रीब्यूशन जमीन पर ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत साहब का कंट्रीब्यूशन ज्यादा है। गहलोत साहब का भ्रष्टाचार का पैसा कांग्रेस के खजाने में जाता है।
गृह मंत्री ने कहा, ‘ये खमखा झगड़ा कर रहे हैं।पायलट साहब का नंबर नहीं आएगा। पायलट साहब सीएम बनना चाहते हैं और गहलोत साहब बनने नहीं देंगे’।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस सरकार में सुनियोजित दंगे हुए थे। वोट लेने के लिए हाई कोर्ट में ढंग से अपील नहीं की गई। ब्लास्ट गुजरात में भी हुए थे पर कोर्ट से सजा हुई। लेकिन सरकार ने वोट बैंक के लिए पैरवी नहीं की। उन्होंने कहा कि यह सरकार 3D से चलती है। दंगा, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और दलितों पर अत्याचार।
गृहमंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद आई हुई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा राज्य में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। 2024 में तीसरी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जानी है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित