April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनियंत्रित कार बड़ी नहर में गिरी, हादसे में 2 की मौत एक बालक लापता, एनडीआरएफ की टीम कर रही बालक की सर्चिंग

धार: अनियंत्रित होकर कार ओंकारेश्वर की बड़ी नहर में गिरी। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई वही एक बालक लापता हो गया है जिसकी तलाश नहर में की जा रही हैं। एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से प्रशासन द्वारा तलाश की जा रही हैं।

धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार रात करीब 10 बजे समीपस्थ ग्राम जामनिया में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर ग्रैंड विटारा कार क्रमांक MP 09 ZF7190 से परिवार के 6 सदस्य अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ग्राम जामनिया से कुछ दूरी पर नहर पार करने के दौरान ग्रैंड विटारा कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में जा गिरी थी। घटना के तुरंत बाद आस-पास के ग्रामीणों द्वारा कार में मौजूद लोगो को नहर से बाहर निकाला गया और करीब 100 मीटर से भी दूर जाकर कार को पकड़ा गया। ग्रैंड विटारा कार में मौजूद 6 लोगो में से 2 महिलाए जिसमें कुसुम नारायण उम्र 32 वर्ष निवासी जामनिया, झालूबाई भावसिंग उम्र 55 वर्ष की पानी मे डूबने से मौत हो गई थी। जिन्हें 108 एम्बुलेंस के द्वारा धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था।

वही एक बालक ओम पिता लखन उम्र 10 वर्ष लापता है। वही परिवार के 3 सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे है।

घटना की सूचना मिलते ही मोके पर मनावर एसडीएम राहुल गुप्ता, मनावर एसडीओपी धीरज बब्बर, धरमपुरी टीआई संतोष यादव, धरमपुरी तहसीलदार कुणाल अवास्या, एनडीआरएफ की टीम सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। लापता बालक को रेस्क्यू करने के लिए दो टीम ओंकारेश्वर नहर में गुरुवार रात्रि से ही लगातार सर्चिंग कर रही है। क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण एनडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं मृतक दो महिलाओं के शव का धरमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की जानकारी लगते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है।

रात से लेकर अभी तक नहर में लापता बालक की तलाश की जा रही हैं। एनडीआरएफ टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों के द्वारा सर्चिंग लगातार की जा रही हैं। अभी तक बच्चे का पता नही चला है।

Share to...