November 1, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Ujjain Victims 2026: सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश—उज्जैन होटल हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख की सरकारी मदद

होटल श्रीगंगा हादसा: मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये देगा होटल प्रबंधन, CM ने भी की 4-4 लाख की सहायता की घोषणा

उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्रीगंगा में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। होटल के वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान दम घुटने से चार कर्मचारियों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान नितिन, कमलेश, वाहिद और मनोज के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मृतकों के परिजन होटल के बाहर पहुंचे और अपनी मांगें रखीं। परिजनों ने प्रत्येक मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने के साथ ही मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

इसी बीच उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल प्रबंधन की ओर से चारों मृतकों के परिवारों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घोषणा के मुताबिक चारों परिवारों को कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक कर्मचारी के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

होटल प्रबंधन और राज्य सरकार की ओर से सहायता की घोषणा के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, परिजनों की सरकारी नौकरी सहित अन्य मांगों को लेकर आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share to...