उज्जैन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, देर रात 3 बजे पोकलेन मशीन से गिराया जर्जर भवन
उज्जैन। शहर के फ्रीगंज क्षेत्र में राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने जर्जर भवन को गिराने की कार्रवाई की। गुरुद्वारे के सामने धनवंतरी मार्ग पर स्थित इस भवन को देर रात पोकलेन मशीन की मदद से ढहा दिया गया।

भवन की हालत काफी जर्जर हो चुकी थी और उसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम की टीम ने यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि यह भवन मुकुल चोबले के नाम पर था।

नगर निगम की ओर से भवन की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पहले ही भवन मालिक को नोटिस जारी किया गया था। साथ ही, भवन पर फ्लेक्स लगाकर भी सूचना दी गई थी, ताकि लोगों को संभावित खतरे से आगाह किया जा सके।

देर रात नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पोकलेन मशीन के जरिए भवन को गिराने की कार्रवाई पूरी की।

More Stories
Allahabad High Court Azam Khan Relief: दो पैन कार्ड मामले में आजम खान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत याचिका
Sudama Nagar Indore Inspection: ड्रेनेज काम में लापरवाही और बाउंड्रीवॉल का वर्कऑर्डर अटका, महापौर भार्गव ने मांगी एमआईसी में रिपोर्ट
Indore Diwali Shopping Update: इंदौर में दीये-बत्ती दुकानदारों को महापौर की राहत, सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील