November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खेलो एमपी यूथ गेम्स में उज्जैन ने अर्जित किए कई पदक, विजेताओं को दी गई ट्रॉफी

उज्जैन: खेल एवं और कल्याण विभाग के द्वारा खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत उज्जैन में मल्लखम्ब एवं योगासन खेलों का राज्य स्तरीय आयोजन 1 से 3 अक्टूबर तक माधव सेवा न्यास भारत माता मंदिर उज्जैन में किया गया। जिसमें आठ संभाग इन्दौर, ग्वालियर, उज्जैन जबलपुर, रीवा, सागर, शहड़ोल भोपाल के 192 खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खेल योगासन में ऑल ओवर चैम्पियनशीप जबलपुर एवं मल्लखम्ब में ऑल ओवर चैम्पियनशीप उज्जैन रहा।

कार्यक्रम के समापन में विभिन्न अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समापन कार्यक्रम में ओ.पी. हरोड़, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, उज्जैन, विजेन्द्र देवड़ा, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, मंदसौर, किशोरी शरण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष भारतीय मल्लखम्ब महासंघ, संतोष राठौर, जी.टी.सी.सी. सदस्य, मोहनलाल बम्बोरिया,विश्वामित्र अवार्डी, , मुन्नालाल मोमोड़िया विक्रम अवार्डी, चन्द्रशेखर चौहान विक्रम अवार्डी, राजवीर सिंह पंवार, विक्रम अवार्डी, रवि चौहान एकलव्य अवार्डी, प्रवीण चौहान एकलव्य अवार्डी, नरेन्द्र श्रीवास्तव एनआईएस जिम्नास्टिक प्रशिक्षक, द्वारा मल्लखम्ब खेल के विजेता एवं उप विजेता टीमो के खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफियां वितरित की गई। साथ ही दिनेश ठाकुर, सचिव म.प्र. योग एसोसिएशन, मिलेन्द्र त्रिपाठी राष्ट्रीय निर्णायक, वरूण कुशवाह, सचिन कुमार तिवारी, संयुक्त सचिव तकनिकी समिति द्वारा गोगासन खेल के विजेता एवं उप विजेता टीमो के खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफियां वितरित की गई।

Share to...