विनोद पातरिया, बैतूल: बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में गेहूं कटाई कर घर जा रही एक महिला को जबरदस्ती पुलिया के नीचे ले जाकर मुंह मे कपड़ा ठूस कर 2 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके कारण महिला ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र के डगांरिया और बड़ागांव के बीच शनिवार देर शाम को विवाहित महिला को जबरदस्ती पुलिया के नीचे ले जाकर मुंह में कपड़ा ठुसकर महिला के साथ 2 युवकों ने जबरदस्ती सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। महिला ने इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं दी। इस बात से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बैतूल जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
महिला को बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान महिला की हालत में सुधार होने पर महिला ने अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी जिला चिकित्सालय स्टाफ को दी। जिसके बाद जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी प्रभारी ने इस पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर बैतूल एसडीओपी, कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारी को भी इसकी सूचना दी गई। प्रशासनिक अधिकारी नायब तहसीलदार ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किया वहीं बैतूल बाजार थाना प्रभारी द्वारा भी महिला के बयान दर्ज किए गए। वहीं महिला डॉक्टर द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया। महिला द्वारा बताए गए आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना भेज दी है।
महिला अपने मायके गेहूं काटने के लिए आई हुई थी और वह वापस अपने ससुराल जा रही थी। दोनों युवक महिला के गांव से यह कहकर साथ में ले गए की वह भी मुलताई जा रहे हैं। उसे मुलताई छोड़ देंगे। महिला भी उनके साथ मुलताई जाने के लिए उनकी गाड़ी पर बैठ गई परंतु दोनों युवकों ने डगांरिया और बड़ागांव के बीच महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। महिला दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को पहचानती हैं। जिसकी जानकारी महिला ने पुलिस को दे दी है।
बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि मुलताई अस्पताल से जहरीले पदार्थ खाने पर इसे रेफर किया गया था। परंतु बैतूल जिला चिकित्सालय में महिला ने जानकारी दी कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद महिला के बैतूल जिला चिकित्सालय में नायब तहसीलदार और बैतूल बाजार महिला थाना प्रभारी द्वारा बयान दर्ज किए गए है। वहीं महिला की मेडिकल जांच करवाई गई है। पूरे मामले जांच की जा रही है। वहीं महिला बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित