April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इंदौर लोकसभा सीट पर बने दो रिकॉर्ड, नोटा को मिले रिकॉर्ड मत तो लालवानी जीते रिकॉर्ड मत से

इंदौर: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज आ चुके हैं। मप्र की इंदौर लोकसभा सीट ने आज एक साथ दो रिकॉर्ड बनाये हैं। एक सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड वही दूसरा सबसे ज्यादा नोटा को वोट का रिकॉर्ड भी इंदौर के नाम दर्ज हो गया हैं। इंदौर से बीजेपी के शंकर लालवानी ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है। शंकर लालवानी को कुल 1226751 वोट मिले। शंकर ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार संजय को 1175092 वोटों से हराया। शंकर लालवानी ने जीत का रिकॉर्ड बनाया हैं।

इस लोकसभा सीट की खास बात यह रही कि वोटरों ने नोटा के बटन को 2 लाख से ज्यादा वोट दिए। नोटा को कुल 218674 वोट मिले।

शंकर लालवानी ने सबसे ज्यादा वोटों से जितने का रिकॉर्ड बनाया हैं। लालवानी से पहले अधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बीजेपी के सीआर पाटिल के नाम था। उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा गुजरात की नवसार सीट से 6.9 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

शंकर लालवानी की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह हैं और कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न भी मनाया।

Share to...