इंदौर: इंदौर साइबर सेल पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पिछले दिनों एक पीड़िता कि शिकायत पर कि गई कार्यवाही में ऑनलाइन लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इंदौर साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गत माह मार्च में एक महिला ने टेलीग्राम के माध्यम से एक लिंक पर जुड़ने के बाद हुई धोखाधड़ी के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के साथ कुल 16 लाख 64 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इसमें से पुलिस द्वारा पीड़िता को 3 लाख रुपये वापस भी करवा गए है।
शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो फरियादी के बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर टेलीग्राम की एक लिंक प्राप्त हुई। साइबर सेल टीम जैसे-जैसे जांच में आगे बढ़ते गई। वैसे ही कई रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां टीम को मिलने लगी। इसी कड़ी में साइबर टीम नें दो आरोपी गोविंद नेमाने ओर विजय होटवानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोविंद नेमाने 2017 तक देश के विभिन्न प्राइवेट बैंकों में मैनेजर के तौर पर काम कर चुका था। वही विजय के खिलाफ पूर्व में भी गुजरात में साइबर क्राइम के अपराध दर्ज हैं। वही हैदराबाद पुलिस द्वारा इनके कुछ साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरोह की लिंक दुबई, चीन और अन्य देशों से जुड़ी हुई है।हैदराबाद पुलिस के अनुसार इस गिरोह नें अब तक 720 करोड रुपए से ज्यादा के ट्रांजैक्शन खातों के माध्यम से किए हैं। हालांकि पकड़े गए बदमाशों कि जानकारी इंदौर साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने हैदराबाद और अहमदाबाद पुलिस को भी दी है। इस कार्रवाई में आगे हैदराबाद पुलिस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इंदौर: इंदौर साइबर सेल पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पिछले दिनों एक पीड़िता कि शिकायत पर कि गई कार्यवाही में ऑनलाइन लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इंदौर साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि गत माह मार्च में एक महिला ने टेलीग्राम के माध्यम से एक लिंक पर जुड़ने के बाद हुई धोखाधड़ी के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के साथ कुल 16 लाख 64 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इसमें से पुलिस द्वारा पीड़िता को 3 लाख रुपये वापस भी करवा गए है।
शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो फरियादी के बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर टेलीग्राम की एक लिंक प्राप्त हुई। साइबर सेल टीम जैसे-जैसे जांच में आगे बढ़ते गई। वैसे ही कई रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां टीम को मिलने लगी। इसी कड़ी में साइबर टीम नें दो आरो

More Stories
पश्चिम बंगाल में दूसरे व अंतिम चरण का मतदान आज, मतदाताओं में उत्साह, बूथों पर लगी कतारें
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार) 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे आवेदन
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान