April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गुना हवाई अड्डे पर ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, प्रशिक्षु महिला पायलट घायल

गुना: मप्र के गुना में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रेश हो गया। नीमच से सागर जिले के ढाना जा रहा प्रशिक्षु विमान गुना हवाई अड्डे पर क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में विमान उड़ा रही प्रशिक्षु महिला पायलट घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 3 बजे विमान में खराबी आने के बाद प्रशिक्षु पायलेट नैंसी मिश्रा ने गुना हवाई अड्डे पर कंट्रोल रूम से संपर्क किया और गुना रनवे पर एयरक्राफ्ट उतारने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद पायलेट द्वारा विमान की ऊंचाई कम की गई और गुना रनवे पर लैंड कराने के दौरान विमान पेड़ से टकराकर क्रैश होकर झाड़ियों में टकरा गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही कैंट पुलिस सहित एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला पायलट को रेस्क्यू किया और घटना की जानकारी एयरलाइंस कम्पनी को भेजी है।

प्रशिक्षु महिला पायलट का ईलाज जारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे। जहाँ विमान क्रेश हुआ हैं उस पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया हैं। सील किये हुए क्षेत्र में किसी को भी आने जाने की अनुमति नही दी गई हैं। मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी और फायर बिग्रेड मौजूद हैं। घटना की जानकारी एयरक्राफ्ट के एयरलाइंस कम्पनी को भी दी हैं।

पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई हैं।

Share to...