पीथमपुर: भोपाल की यूनियन कार्बाइड फेक्ट्री का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोपाल से करीब 250 किलोमीटर दूर पीथमपुर पहुँचा। जहरीला कचरा 12 कंटेनर में भरकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाया गया है। जहरीला कचरा लगभग 7 घंटे का सफर तय कर सुबह करीब साढ़े 4 बजे पीथमपुर वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी पहुँचा।
रामको कंपनी में जलाया जाना है यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा। प्लांट से 1 किलोमीटर पहले से ही रास्तो को बेरिकेडिंग कर बंद किया गया है। कचरा लाने के लिए भोपाल से पीथमपुर करीब 250 किलोमीटर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।ड्यूटी पर तैनात लोगो के अलावा किसी को प्लांट तक जाने की अनुमति नही हैं।
रामकी एनवायरो कंपनी में यह जहरीला कचरा जलाया जायेगा। हालांकि इसको लेकर लगातार पीथमपुर में लोगो द्वारा यहां जहरीला कचरा जलाने का जमकर विरोध किया जा रहा हैं।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं