April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश मे आज कोरोना के 10093 नए केस मिले, 23 लोगो की हुई मौत किस राज्य में कितने मिले केस कहाँ हुई कितनी मौतें

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ते जा रहा हैं। दिन प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही हैं। देश के कई राज्यों में मामले बढ़े हैं, इसी के साथ मौतें भी हुई हैं। आज कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 23 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 57,542 हो गई है।

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। डेली पॉजिटिविटी रेट 5.61% पर पहुँच गई हैं।

आज कोरोना से 23 मौत हुई हैं। कोरोना से पांच मौतें दिल्ली में हुईं, जबकि तीन-तीन छत्तीसगढ़ और राजस्थान में, दो-दो कर्नाटक और महाराष्ट्र में, एक-एक हरियाणा, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तराखंड में और चार मौतें केरल में हुई हैं। विभाग की ओर से यह आंकड़े सुबह 8 बजे जारी किए गए। डेली एक्टिव पॉजिटिविटी रेट 5.61 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

केरल में सबसे ज्यादा 3080 नए केस मिले हैं। 2258 लोग ठीक हुए हैं जबकि 4 लोगो की मौत हुई है।

दिल्ली में 1396 नए केस आये हैं और 5 लोगो की मौत हो गई हैं। हरियाणा में 874 नए केस सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश में 688 नए केस मिले। महाराष्ट्र में 660 नए केस मिले।

मप्र में भी लगातार कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 घण्टे में 49 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 279 पर पहुँच गई हैं।

देश के विभिन्न राज्यो में बढ़ते कोरोना केसों की बढ़ती संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही हैं।

Share to...