April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन रानी ने दिया एक साथ तीन शावकों को जन्म

जयपुर: राजस्थान के जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघिन रानी ने साथ तीन शावकों को जन्म दिया। रानी ने एक सफेद और दो गोल्डन शावकों को जन्म दिया हैं। खबर मिलते ही हर कोई बायोलॉजिकल पार्क पहुंच रहा है। हालांकि, बाघिन रानी और उसके शावकों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है। जिन पर उड़ान स्टाफ पूरी मॉनिटरिंग कर रहा है।

एक साथ तीन नन्हें मेहमान की खबर सुन डीसीएफ जगदीश गुप्ता खुद नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पहुंचे। जहां उन्होंने बाघिन और शावकों के लिए गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम करवाए, साथ ही गर्मी के मौसम को देखते हुए खान-पान में भी बदलाव किया गया है।

दरअसल, साल 2021 में उड़ीसा के नंदनकानन से बाघिन रानी को जयपुर लाया गया था। वहीं, ग्वालियर के गांधी जूलॉजिकल पार्क से बाघ शिवाजी को भी जयपुर लाया गया। फिर दोनों का जोड़ा बना उन्हें नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रखा गया। लेकिन अब जाकर बायोलॉजिकल पार्क में किलकारी गूंजी।

हालांकि, इससे पहले 2019 में बाघिन रंभा ने 2 शावकों को जन्म दिया था। लेकिन दोनों शावकों की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। अब 5 वर्ष बाद बाघिन रानी ने तीन शावकों को जन्म दिया हैं। हालांकि, सफल प्रजनन के मामले में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क पहले नंबर पर है, लेकिन फिर भी बाघिन और शावकों की देखभाल के लिए वन विभाग की स्पेशल टीम गठित की गई है जो सीसीटीवी के माध्यम से उन पर नजर रख रही है।

वही एक साथ तीन शावकों के जन्म लेने से पार्क प्रबंधन व सहयोगी स्टाफ में खुशी की लहर हैं और मादा बाघ व शावकों की उचित देखभाल की जा रही हैं।

Share to...