उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ द्वारा हाथी का शिकार करने का मामला सामने आया हैं। पनपथा कोर परिक्षेत्र में जंगली हाथी का शव मिला जिस पर बाघ के दांतो व पंजो के निशान दिखाई दिए जिससे स्पष्ठ हुआ कि बाघ द्वारा हाथी का शिकार किया गया हैं। टाइगर रिजर्व के अधिकारी जांच में जुटे है। संभवतः बीटीआर प्रबंधन मध्यप्रदेश का पहला मामला हैं कि बाघ ने हाथी का शिकार किया हो।
मध्यप्रदेश के उमरिया में स्थित बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथी का शव मिला है और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में ही नहीं मध्यप्रदेश में संभवतः पहली बार बाघ ने जंगली हाथी का शिकार किया है।
हाथी के शव मिलने की जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र के चितराव बीट के कक्ष क्रमांक 462 के बडबाह मूडा में सोमवार को गश्ती दल जंगल में गश्त कर रहा था कि जंगली हाथी का शव गश्ती दल को दिखा। दल ने टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सूचना दी और टाइगर रिजर्व के अधिकारी डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि पनपथा कोर एरिया के चितराव बीट में जंगली हाथी का शव मिला है। और उसके पास बाघ को देखा गया है। शव के आसपास बाघ के पंजो के निशान मिले हैं और हाथी के शव के गले में भी बाघ के हमले के निशान हैं। बाघ ने ही जंगली हाथी का शिकार किया है जंगली हाथी की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष बताई जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित