चौरई : छिंदवाड़ा जिले के चौरई वन परिक्षेत्र में राष्ट्रीय पशु बाघ का शव कुँए में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुँचा और कुँए से बाघ के शव को बाहर निकाला गया।
चौरई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंगोड़ी में किसान शिशुपाल रघुवंशी के खेत के कुएँ में आज सुबह लगभग 2 वर्ष का मादा शावक का शव तैरता देखा गया। जिसको देखते ही किसान ने वन विभाग को तत्काल इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग सी सी एफ सहित समूचा अमला ग्राम सिंगोड़ी पहुँचा ओर बाघ को मृत अवस्था मे कुएं से बाहर निकाला गया। शव को निकालने के बाद विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया है। इस दौरान मोके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत मे कुँए के पास पहुँच गए और बाघ को देखने के लिए आतुर नजर आए।
स्थानीय पुलिस भी मोके पर पहुँची और कुँए के आसपास जमा भीड़ को हटाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाघ दो दिन पूर्व कुएं में गिरा होगा।
विदित हो कि यह क्षेत्र पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन एरिया से लगा हुआ क्षेत्र है यहाँ हमेशा ही बाघो की लोकेशन बनी रहती है।
वन विभाग द्वारा बाघ के शव को निकालकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर बाघ का पीएम कराया गया और नियमानुसार बाघ का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग बाघ के कुँए में गिरने व मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित