महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के चंद्रपुर और गढ़चिरोली जिले की सीमा पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां MBBS प्रथम वर्ष के तीन छात्र नदी में डूब गए, जिससे तीनों की मौत हो गई। कल देर शाम तक रेस्क्यू चला, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रोक दिया गया था। आज दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसके बाद शव बरामद हो गए। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना वैनगंगा नदी में उस वक्त हुई, जब गढ़चिरोली के शासकीय मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र छुट्टी के दिन पिकनिक मनाने और नहाने के लिए नदी किनारे पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, नदी में नहाते समय तीन छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए, उनके साथ में मौजूद अन्य छात्रों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।
इसके बाद तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही सवाली थाने के थानेदार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया।
डूबने वाले छात्रों की पहचान 20 वर्षीय गोपाल गणेश साखरे निवासी साखरी बुलढाणा), 20 वर्षीय पार्थ बालासाहेब जाधव निवासी शिर्डी अहमदनगर और 20 वर्षीय स्वप्रिल उद्धवसिंह शीरे निवासी छत्रपति संभाजीनगर के रूप में की गई है। ये तीनों छात्र गढ़चिरोली के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। इस हादसे के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी हुई हैं।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत