April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राम भक्ति में युवक ऐसा डूबा की 640 किमी दूर अयोध्या के लिए हाथ मे भगवा थामे पैदल ही निकल पड़ा

मंडला: 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। लोग भी अपने-अपने अंदाज में प्रभु राम की भक्ति कर रहे हैं। भगवान राम में अपनी आस्था और देश में धार्मिक उत्साह से प्रेरित होकर लोग दूर दूर से अयोध्या रामलला के दर्शन करने पहुँच रहे है। ऐसे ही एक युवक राम भक्त हर्षित शर्मा हैं, जो प्रभु राम के ऐसे दीवाने हैं की हाथों में भगवा झंडा थामकर 640 किलोमीटर मंडला से पैदल चलकर अयोध्या जाने की ठान लिए है।

दरअसल, मध्यप्रदेश के मंडला निवासी युवक हर्षित शर्मा आठ दिन पहले मंडला से अयोध्या के लिए निकले थे। उनका कहना है कि अचानक मन में ख्याल आया कि मुझे अयोध्या जाना चाहिए, वह भी पैदल, ओर इस ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनकर प्रेम तथा एकता का संदेश देना चाहिए। घरवाले पहले अकेले भेजने को राजी नहीं थे। लेकिन प्रभु राम की भक्ति को लेकर घर वाले भी मान गए। मंडला के रपता घाट पर मां नर्मदा की पूजा ओर आशीर्वाद लेकर चलना आरंभ किया। वही रास्ते में भी उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। लोगों ने कई जगह पर सम्मान किया। कई भक्तो ने भगवान को चढ़ाने के लिए अलग-अलग सामग्रियां दी है।

युवक प्रतिदिन 30 से 40 किमी पैदल चल रहा हैं और कभी कभी तो ज्यादा दूरी भी तय कर रहा हैं। मकसद सिर्फ एक ही है कि 22 जनवरी को अयोध्या पहुँच सकें। हाथों में भगवा झंडा ओर मोबाइल पर राम भजन बजाते हुए पूरे जोश व भक्ति के साथ पदयात्रा कर रहे युवक हर्षित शर्मा की राम जी के प्रति भक्ति की हर और चर्चा भी हो रही हैं।

बता दें कि 22 जनवरी को 500 साल की त्याग, तपस्या, बलिदान के बाद ऐसा अवसर आया है, जब भगवान राम दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे देश में इस दिन घर-घर दीप जलाए जाएंगे। मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सप्ताह भर राम उत्सव मनाया जाएगा। 22 जनवरी ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनने के लिए लोगो ने घरों, मंदिरों में विशेष साज सज्जा की हैं।

Share to...