विनोद पातरिया,बैतूल: सांप का रेस्क्यू करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। मप्र के बैतुल जिले के सारनी थाने के बगडोना में बिना प्रशिक्षण और किट के 6 फीट लंबे सांप का एक युवक रेस्क्यू कर रहा था। इसी दौरान सांप ने युवक के माथे पर डांस दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के बगडोना में एक मकान में बेहद फुर्तीला 6 फीट लंबा सांप घुस आया। जिसे देखते ही मकान में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना सांप पकड़ने वाले को दी गई।मौके पर पहुंचे युवक ने सांप को पकड़ तो लिया पर बोरी में भरते समय शख्स को सांप ने माथे पर डस लिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोग सहम गए। दरअसल सांप के काटते ही युवक के माथे और आइब्रो के बीच से खून निकल आया। वही उपस्थित लोग रेस्क्यू का वीडियो बना रहे थे। युवक को सांप के काटने का दृश्य भी वीडियो में कैद हो गई। जो अब तेजी से वायरल हो रहा हैं।।
बगडोना स्थित डब्ल्यूसीएल की रेस्क्यू कॉलोनी में निवास करने वाली निशा मगरदे के मकान में एक सांप घुस गया। जिसे संजय नामक युवक बिना कीट और तकनीक से पकड़ रहा था। इसी दौरान सांप के पूछ वाले हिस्से से करीब 2 फीट ऊपर सांप को पकड़ते ही शख्स को सांप ने उछलकर माथे पर काट लिया। यह वीडियो घटना के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रेस्क्यू कॉलोनी में सांप निकलने की सूचना पर सारणी से पहुंचे सर्प विशेषज्ञ आदिल खान ने उक्त शख्स से सांप लेकर कीट की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर पास के जंगल में छोड़ दिया। साथ ही वहां मौजूद लोगों और बिना तकनीक व कीट से सांप पकड़ रहे युवक को सर्प विशेषज्ञ आदिल खान ने जरूरी जानकारी दी और समझाया कि धामन सांप में जहर नहीं होता। बावजूद इसके सुरक्षा की दृष्टि से नजदीकी अस्पताल जाकर प्राथमिक इलाज कराएं।
पर्यावरणविद सर्प विशेषज्ञ आदिल खान ने कहा इसी तरह यदि कोबरा या फिर रसल वाइपर सांप किसी को भी डस ले तो जान जा सकती थी। इसीलिए बिना सांपों की जानकारी के किसी भी सांप को नहीं पकड़ना चाहिए। उन्होंने कहा अब तक इस शहर में 22 से अधिक प्रजाति के सांपों को मेरे माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़े गया हैं। जिसमें बहुत ज्यादा ज़हरीले सांप भी शामिल हैं।
आदिल बताते हैं कि सांपो के बारे में अध्ययन करने के बावजूद मैं बिना रेस्क्यू किट की मदद से ज़हरीले सांपों को रेस्क्यू नहीं करता या फिर कीट पास नहीं होने पर अस्थाई रेस्क्यू किट से सांपों का रेस्क्यू मेरे माध्यम से किया जाता है।
उन्होंने बताया कि एक साल पहले भी वन परिक्षेत्र अधिकारी सारनी को गलत तरीकों से सांपों का रेस्क्यू करने वालों के संबंध में लिखित शिकायत दी थीं परंतु वन विभाग के माध्यम से मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया ऐसे में भविष्य में बड़े हादसे से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित