उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): धार्मिक नगरी उज्जैन में आज सोमवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को शाम होते-होते मौसम ने राहत दे दी। अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और वातावरण ठंडा हो गया।
दोपहर तक तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ था, लेकिन शाम के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। कुछ स्थानों पर ओले गिरने से लोगों को हैरानी भी हुई।
बारिश से जहां आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, खासकर गेहूं और चने की फसल प्रभावित हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन सहित आसपास के जिलों में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बूंदाबांदी हुई। अचानक बदले इस मौसम ने शहर के माहौल को खुशगवार बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, किसानों के लिए यह बदलाव चिंता का कारण बन सकता है।
अचानक हुई तेज बारिश से मौसम में ठंडक भी घुल गई। जिससे लोगो को गर्मी से निजात मिली।

More Stories
अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं कृष्ण बसन्ती अंतरराष्ट्रीय अवार्ड समारोह सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में 18 मई को
एमपी की बेटी माही लामा का विश्व कप के लिए चयन, चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI को एक और बड़ी कामयाबी, पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार