एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारतीय एथलीट तरूण और नितेश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता है। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 9-21, 21-19, 22-20 से जीतकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है।
यह मैच काफी रोमांचक रहा और पहले सेट में 21-9 से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त वापसी की और बाद के दोनों सेट जीतकर भारत को स्वर्णिम सफलता दिला दी है।
इससे पहले भारतीय एथलीट्स का गोल्ड मेडल जीतना जारी है और चीन में चल रहे एशियन पारा गेम्स में भारत मेडल टैली में अपना कद बढ़ाता जा रहा है।
एशियन गेम्स में शुक्रवार को भारतीय एथलीट्स गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। सुहास यतिराज ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है और पहली बार मलेशियाई खिलाड़ी को हराया है। सुहास ने मलेशिया के अमीन को 3 गेम में हराकर गोल्ड पर कब्जा किया है। इससे पहले वे मलेशियाई खिलाड़ी से अपने पहले दोनों मैच हार गए थे।
एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय पारा शटलर मुरूगेशन तुलसीमति ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। मुरूगेशन ने चाइनीज काउंटरपार्ट यांग किक्सिया दो सीधे सेटों में हराकर गोल्ड जीता है। मुरूगेशन दूसरे गेम में 5-16 से पिछड़ गईं थी लेकिन इसके बाद गजब की वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-19 के अंतर से जीत लिया। भारतीय एथलीट ने चाइनीज प्लेयर को दो सीधे सेटों में 21-19 और 21-19 से हराकर गोल्ड जीतने में कामयबी हासिल की है। इसके बाद भारतीय एथलीट प्रमोद भगत ने भारत के ही नितेश कुमार को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। प्रमोद भगत ने पारालंपिक चैंपियन रहे नितेश कुमार को 22-20, 18-21 और 21-19 से हराया। यह बेहद रोमांचक मैच रहा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित