खरगोन: प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी हैं। भारी बारिश ने लोगो की मुसीबतें भी काफी बढ़ा दी है। भारी से नदी,तालाब, बांध सभी लबालब हो गए है तो कही तो सड़के तालाब बन गई है। कई जगह जलभराव की स्थिति देखने मे आ रही है। ऐसा ही खरगोन जिले में हुआ है जहाँ भारी बारिश के चलते तलाई की पाल टूट गई और तलाई का पानी आसपास के खेतों सहित घरों में घुस गया है जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा हैं।
दरअसल खरगोन जिले की असनगांव ग्राम पंचायत के पोखर गांव में तेज बारिश के चलते एक छोटी तलाई की पाल फूटने से आसपास के खेतो में पानी घूस गया। जिससे किसानो की लाखो रूपये की फसल पानी में बर्बाद हो गई।
ग्राम पोखर में वर्ष 2007 में ग्राम पंचायत ने तलाई बनाई थी। तलाई बनाने के दौरान किसान और ग्रामीणों ने विरोध किया था।लेकिन उनकी एक न सुनी गई और तलाई बना दी गई। अब तेज बारिश मे तलाई की पाल टूटने से जमकर पानी रिसाव हो रहा है। किसान की खडी फसल में पानी घूस गया है।
बीती रात से रूक रूक कर हो रही बारिश अब किसानो के लिये मुसीबत बन रही है। इधर बारिश के चलते ग्राम रजुर, पंधानिया इदारतपुर और छालपा में भी गांव में कई जगह पानी घुस गया है। इधर पोखरगांव में तलाई फूटने की विधायक रवि जोशी ने निष्पक्ष जाँच करने की मांग कर दोषीयो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। विधायक ने पोखर में तलाई फूटने से और ग्राम रजुर, पंधानिया, इदारतपुर और छालपा में बारिश से किसानो और ग्रामीणो के हुए नूकसान का तत्काल सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है।
फिलहाल खेतो में पानी घुसने से खेत लबालब हो गए है जिससे फसल बर्बाद हो गई हैं। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द