April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महापौर अचानक निकले निरीक्षण पर, गंदगी व अव्यवस्था देख अधिकारियों को लगाई फटकार दिए निर्देश

इंदौर: छह बार स्वच्छता का खिताब जीतने वाले इंदौर शहर के लिए इस बार जहां मुकाबला चुनौतीपूर्ण है, वहीं मुख्यमंत्री की चेतावनी के बावूजद अभी तक तो नगर निगम नहीं चेता था, लेकिन आज महापौर स्वयं गंदगी का नजारा देखने निकले और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।

आज सोमवार महापौर पुष्यमित्र भार्गव अचानक सियागंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देखने पहुंच गए। महापौर ने सियागंज के साथ ही सरवटे बस स्टैंड आदि क्षेत्र के कई इलाकों का निरीक्षण किया, जिसमें हर जगह गंदगी पसरी मिली, साथ ही अव्यवस्थाएं भी नजर आईं। महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक शौचालय और सार्वजनिक मूत्रालय में पर्याप्त सफाई व्यवस्था, क्षेत्र में लगे पानी के प्याऊ, वाटर कूलर के साथ ही जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पूरे क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान महापौर भार्गव को सियागंज क्षेत्र रेलवे स्टेशन, सडक़ पर कचरा पड़ा नजर आया और गंदगी दिखाई दी, जिस पर वे काफी नाराज हुए। इस दौरान उन्हें कई जगह फुटपाथ पर लगे लिटरबिन टूटे-फूटे मिले।

सरवटे बस स्टैंड परिसर के निरीक्षण पर भी कई नियमितताएं मिलीं, गंदगी अव्यवस्थाओ को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

Share to...