April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महापौर ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, लापरवाही करने पर लगाई फटकार कहा सफाईकार्य मे लापरवाही बर्दाश्त नही होगी

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के विभिन्न क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में आज झोन क्रमांक 14 व 15 के वार्ड क्रमांक 82, 83 एवं 84 के विभिन्न क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

महापौर भार्गव द्वारा सर्वप्रथम फुटी कोठी चौराहे से सफाई का निरीक्षण प्रारंभ किया गया, निरीक्षण के दौरान फुटी कोठी चौराहे के डिवाईडर व ग्रीन बेल्ट पर कचरा पडा होने पर झोन क्रमांक 15 सीएसआई विकास मिश्रा व दरोगा को फटकार लगाते हुए, तत्काल सफाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

इसके पश्चात महापौर द्वारा वार्ड क्रमांक 82, 83, 84 के विभिन्न क्षेत्रो जिनमें सुदामा नगर, सुदामा नगर सेक्टर ए, बी, सी व अन्य क्षेत्रो के साथ ही गोपुर चौराहा, सर्विस रोड, चाणक्यपुरी चौराहा, श्री जीवन नगर, द्वारकापुरी, गुमास्ता नगर, स्कीम नंबर 71, नाकोडा चौराहा, रंणजीत हनुमान रोड व अन्य क्षेत्रो में सफाई कार्यो का निरीक्षण किया गया।

महापौर भार्गव द्वारा प्रातः 7.30 बजे से झोन क्रमांक 14 व 15 मे सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट, सर्विस रोड, मुख्य मार्ग सहित अन्य खुले प्लॉट पर कचरा व गंदगी पाये जाने पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व दरोगा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, कहा कि इंदौर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी, सफाई कार्य को मजाक ना बनाये, निगम के काम को निगम के तरीके से ही करे, जो काम सौंपा गया है, उसे पुरा करे, अन्यथा कडी कार्यवाही के लिये तैयार भी रहे। उन्होने दरोगा से पुछा कि कालोनी के साथ ही मुख्य मार्गो की सडको की सफाई अभी तक नही हुई है, ओपन प्लॉट पर बडी मात्रा में कचरा पडा हुआ है, क्यां यहां पर कोई कर्मचारी नही आता है, साथ ही उन्होने कर्मचारियो की उपस्थिति की भी संबंधित दरोगा से जानकारी ली गई। स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि क्यां आप क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नही करते है, मुख्य मार्गो व सडको पर कचरा

इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा गुमास्ता नगर स्कीम नंबर 71 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन कार्यो का भी अवलोकन किया, स्कीम नंबर 71 में चौराहे किनारे विद्युत पोल के पीछे कचरा पडा मिलने पर क्षेत्रीय सीएसआई विकास मिश्रा व एनजीओ इंचार्ज से कहा कि आपको यह कचरा नही दिखता, यह क्षेत्र का मुख्य मार्ग है, वार्ड में कभी निरीक्षण भी करते है, हमें सभी यही देखने निकले है, ऐसे कई क्षेत्र है जहां पर कचरा पडा रहता है, निगम कर्मचारी व एनजीओ की टीम को दिखाई नही पडता है।  इस क्षेत्र में ग्रीन वेस्ट पडा होने पर महापौर द्वारा संबंधित से पुछा तो उन्होने कहा कि इसकी जानकारी आगे फॉरवर्ड कर दी है, जिस पर महापौर ने कहा कि ग्रीन वेस्ट हो या वेस्ट इसकी जानकारी फॉरवर्ड करते-करते, कर्मचारी, दरोगा को, दरोगा सीएसआई को और सीएसआई स्वास्थ्य अधिकारी को कहता है, ऐसा करते-करते पुनः वह समस्या वही पर आ जाती है, इसका समाधान समय पर किया जावे, ताकि नागरिको को समस्या ना आवे।  

महापौर भार्गव द्वारा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय रहवासियो से पुछा कि आपके क्षेत्र में समय पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन आता है, और उनका व्यवहार कैसा है, इस पर रहवासियो ने बताया कि वाहन तो समय पर आते है किंतु कचरा संग्रहण वाहनो की उंचाई अधिक होने से कचरा डालने में समस्या आती है, इस पर महापौर द्वारा संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को कचरा संग्रहण वाहन के हेल्पर को वाहनो में कचरा डालने में सहयोग करने के भी निर्देश दिये गये साथ ही कचरा संग्रहण वाहन के साथ संलग्न एनजीओ प्रतिनिधि को भी कहा कि आप भी यह देखे की किसी रहवासी को कचरा डालने में कोई परेशानी ना आये। इसके पश्चात स्कीम नंबर 71 में खुले प्लॉट पर कचरा पाये जाने पर महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियो को प्लॉट के मालिक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करने व कचरा उठवाने के भी निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, पार्षद कमलेश कालरा,कमल लडढा,हरप्रित कौर लुथरा, स्वास्थ्य अधिकारी सुमित अस्थाना, डॉ. उत्तम यादव, क्षेत्रीय सीएसआई, दरोगा व अन्य उपस्थित थे।

Share to...