इंदौर: इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आगामी ग्रीष्मकाल में शहर की जल व्यवस्था व सोलर एनर्जी के संबंध में महेश्वर के जलुद वॉटर पंपिंग स्टेशन व वॉचु पॉइन्ट प्लांट का निरीक्षण किया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मां नर्मदा नदी से नर्मदा के विभिन्न चरणो के माध्यम से इंदौर शहर में जलप्रदाय व्यवस्था के क्रम आज जलूद के पंपिंग स्टेशन का अवलोकन किया गया।
कार्यपालन यंत्री श्रीवास्तव ने महापौर भार्गव को बताया की बताया कि किस प्रकार से नर्मदा के विभिन्न चरणो से इंदोर की पेजलय व्यवस्था का संचालन किया जाता रहा है, किस प्रकार से विभिन्न पंपिंग स्टेशन, फिल्टर प्लांट व जल शुद्धीकरण प्लांट तथा मशीनरी के माध्यम से नर्मदा के जल को इंदौर शहर तक पहुंचाया जाता है। साथ ही वॉचु पॉइन्ट पर फिल्टर प्लांट व जल शुद्धीकरण के प्लांट का भी अवलोकन करते हुए, संबंधित अधिकारियो से जलप्रदाय कार्य की संपूर्ण कार्य योजना के संबंध में भी जानकारी ली गई।
भार्गव द्वारा पानी टेस्टिंग लेब के साथ ही पूरे ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के साथ जानकारी भी ली। इसके साथ ही महापौर भार्गव द्वारा जलूद में लगाये जाने वाले सोलर एनर्जी प्लांट का स्थल निरीक्षण करते हुए नर्मदा जल प्रदाय के कार्य में सोलर एनर्जी प्लांट की क्या भूमिका रहेगी, किस प्रकार से प्लांट काम करेगा इस संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश भी दिए।
ग़ौरतलब है कि जलूद से नर्मदा पानी को पंप कर के शहरवसियों तक पहुँचाया जाता है। इसके लिए बिजली का भारी खर्च भी निगम वहन करता हैं।
निरीक्षण के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित