इंदौर: इंदौर में कायाकल्प अभियान के तहत छह सड़कों के सुधार के लिए शासन ने इंदौर नगर निगम को 25 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में काम तेजी से किया जा रहा है। जिसमे सभी सड़को को लेकर एजेंसी तय कर दी गई है और काम समय सीमा में पूरा हो इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है, वही आज महापौर और निगमायुक्त राऊ सर्कल से डीपीएस तक बाईपास पर बनने वाली सर्विस रोड का निरीक्षण किया गया।
इसी कड़ी में आज महापौर और निगम आयुक्त ने निगम के अधिकारियों के साथ बायपास का दौरा किया। इस दौरान महापौर ने बताया कि बाईपास के सर्विस लेन पर यातायात का काफी दबाव रहता है, इसी को देखते हुए सर्विस लेन का कायाकल्प और चौड़ीकरण को लेकर लगातार हम काम कर रहे थे, एजेंसी तय होने के बाद इस एरिया में कैसे काम होना है, इसमें किस-किस पोर्शन को पहले लेना है, इसके लिए विस्तार से हमने चर्चा की है। इसके साथ ही महापौर ने कहा की बायपास की सर्विस लेन का काम पूरे शहर के लिए महत्वपूर्ण है, और ट्रेफिक की दृष्टि से भी और बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी फोरलेन बनाने का सुझाव आया है, जिस पर विचार किया जा रहा है।
महापौर ने निगमायुक्त के साथ निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित