खरगोन: खरगोन जिले के झिरन्या स्थित अपरवेदा बांध पर आज पानी का लेवल मेंटेन करने के लिये खोला गया हाइड्रोलिक गेट अचानक खराब हो गया। हाइड्रोलिक गेट खराब होने से हडकंप मच गया। वेदा नदी में लगातार जलस्तर बढ रहा है। प्रशासन ने निचले हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया। मौके पर अधिकारी पहुंच गये है। तकनीकी टीम को बुलाया गया है।
अपरवेदा बांध में जलस्तर मेंटेन करने के लिए आज गेट नंबर तीन खोला गया था। बताया जा रहा है कि पानी का प्रेशर अधिक होने के कारण बांध का हाइड्रोलिक गेट खराब हो गया। बांध से लगातार पानी वेदा नदी में जा रहा है। वेदा नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गेट से लगातार पानी निकलने के कारण अधिकारियों द्वारा बांध के निचले हिस्से में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
बांध के गेट का अचानक खराब होने से हड़कंप मच गया हैं। वही लोगो मे भी बाढ़ का डर बना हुआ हैं

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत