April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बारात लेकर जा रही कार खड़े ट्राले से टकराई, दूल्हे सहित 4 की मौत से मचा कोहराम

पंजाब: पंजाब के मोगा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दूल्हे व अन्य लोगों को लेकर जा रही एक कार खड़े ट्राले से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हे समेत चार लोगों की मौत हो गई। दूल्हे सहित 4 लोगो की मौत से हड़कम्प मच गया।

हादसे की खबर मिलते ही दुल्हन और दूल्हा दोनो पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। एक पल में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। ये हादसा मोगा के अजीतवाल के पास हुआ है।

दरअसल, सुखबिंदर सिंह कार में सवार को होकर बारात लेकर फाजलिका से बदोवाल लुधियाना जा रहा था। कार में ड्राइवर के अलावा दूल्हा, सिमरन कौर, अंग्रेज सिंह और चार साल की बच्ची अर्शदीप थी। अजितवाल के पास कार खड़े ट्राले में जा टकराई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। ट्राले से टकराने पर कार में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया।

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि मोगा लुधियाना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है। कार खड़े ट्रक से टकराई। कार में सवार लोग बारात लेकर फाजिल्का से बदोवाल लुधियाना जा रहे थे।

Share to...