April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शरारती तत्वों का आतंक, कारो के फोड़े काँच, रहवासी परेशान

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में इन दिनों शरारती तत्वों का आतंक जारी है। बुरहानपुर जिले के इंदिरा कॉलोनी में शरारती तत्वों ने कभी घरों के ताले तो किसी की दीवार तो अब कारों पर हमला करना प्रारंभ किया है। जिसके चलते कारों के शीशे फोड़ रहे हैं। असामाजिक तत्वों से क्षेत्रवासी काफी परेशान है और अब पुलिस की शरण मे जा रहे हैं।

इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र के रामकुमार राठौर ने लालबाग थाना पहुंचकर शरारती तत्वों के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। उनका कहना है कि आए दिन दिनदहाड़े शरारती तत्वों ने आतंक मचा रखा है। जिसके चलते परिवार की महिलाओ का बाहर निकलना दुश्वार हो चुका है, हालांकि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है और पुलिस जांच में जुटी है।

दरअसल मामला लालबाग थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी का है। अज्ञात शरारती तत्वों ने इंदिरा कॉलोनी में उत्पात मचा रखा है। बदमाशो ने घर के बाहर खड़ी दो कारो के शीशे फोड़ दिए वही एक राहगीर दम्पति पर हमले की कोशिश भी की गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम व अन्य तरीके से बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत है।

Share to...