April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नही थम रहा तेंदुए व बाघ का आतंक, नेट्रेक्स टेस्टिंग ट्रेक के सीसीटीवी कैमरों में नजर आया तेंदुआ, सीएसपी बघेल ने की लोगो से यह अपील

इंदौर: महू और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में तेंदुए व बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। वन विभाग के कर्मचारी भी तेंदुए और बाघ को पकड़ने में अब तक नाकाम साबित हुए हैं। तेंदुआ अब ओद्योगिक नगरी पीथमपुर के सागौर थाना अन्तर्गत आने वाले ऑटो टेस्टिंग ट्रेक तक पहुंच चुका है। जहां उसके द्वारा नील गाय का शिकार भी किया गया।

पूर्व में तेंदुए को संजय जलाशय तालाब के पास देखा जा चुका था। वही अब बीती रात तेंदुए का मुवमेंट पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नेट्रेक्स में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं। तेंदुए द्वारा नील गाय का शिकार भी किया गया। जिसके बाद नेट्रेक्स अधिकारियों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारीयो को सूचना दी।

नेट्रेक्स में औद्योगिक इकाइयां होने और लोगो का आवागमन होने के चलते क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट पर है। वही फॉरेस्ट अधिकारी अश्विनी त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया की ऑटो टेस्टिंग ट्रेक में लगे कैमरे में तेंदुए का मूवमेंट नज़र आने के बाद वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है। टेस्टिंग ट्रेक के हर सीसीटीवी पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

वही पीथमपुर अनुभाग के नगर पुलिस अधीक्षक तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया की तेंदुए की मूवमेंट के बाद वन विभाग के अमले के साथ पुलिस की टीमों को भी रहवासी क्षेत्र में प्वाइंट लगा दिए गए है। वही लोगो से भी अपील की गई है की नेट्रेक्स क्षेत्र में आवागमन के समय सावधानी बरते एवं तेंदुए के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचना दे।

Share to...