November 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Telecom Zone PACS Election Updates: सात जनजातीय उत्पादों के लिए GI टैग प्रस्ताव, PACS चुनाव एक साल बढ़े

भोपाल: खनिज के जरिए अपनी आय को तीन गुना तक बढ़ाने के लिए राज्य सरकार प्रदेश भर में नए खनिज की खोज करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने खनिज विकास निगम के जरिए प्रदेश भर में सर्वे कराने का निर्णय लिया है। निगम प्रदेश को तीन भागों में बांटकर सर्वे करेगी और नए तथ्यों का पुराने तथ्यों के साथ विश्लेषण कर उत्खनन कराया जाएगा। सरकार का लक्ष्य खनिज से 30 हजार करोड़ का राजस्व प्राप्त करने का है। कैबिनेट की बैठक में PACS सोसायटियों के चुनाव को एक साल बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

⚡ मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक

मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी MSME मंत्री चैतन्य कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने ऊर्जा विभाग को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश के 20 घरों की बस्तियों वाले गांवों को चिन्हित किया गया। ऐसी 1894 गांवों में इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए 193 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

🕉️ एकात्मधाम की निरंतरता परियोजना को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में ओंकारेश्वर में एकात्मधाम की निरंतरता की मंजूरी दी गई है। 2424 करोड़ की इस परियोजना को 2030 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना को सिंहस्थ तक पूरा करने की कोशिश की जाएगी। राज्य सरकार ने गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत हाल ही में सबसे ज्यादा दूध देने वाली देसी गाय के लिए दुग्ध उत्पादक को 1 लाख रुपए तक पुरस्कार दिया गया है। MSME मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि इस योजना के चलते ग्रामीणों में देसी नस्ल की गायों के पालने के लिए रुझान बढ़ा है।

🎨 आदिवासी कला को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्वालियर में जुलाई में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की चर्चा शुरू हुई और पहले चरण में 25 उद्योगपतियों को आवंटन पत्र दिए गए हैं और 40 उद्योगपतियों ने और अपने प्रस्ताव भूमि के लिए दिए हैं। प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों के शिल्प को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार उनके उत्पादों को GI टैग दिलाने के प्रयास कर रही है।

सात जनजातीय उत्पादों को GI टैग के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें भील जनजाति की माला, पिथोरा चित्रशैली, झाबुआ की आदिवासी गुड़िया, गोंड जनजाति के पारंपरिक वाद्य यंत्रों, चिकारा, काष्ठ शिल्प के लिए राज्य सरकार द्वारा आवेदन भेजा गया है। उम्मीद है कि इन शिल्प और कलाओं को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

प्रदेश के प्रसिद्ध वन्य पर्यटन क्षेत्र मांडू, कान्हा और पेंच में पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों को आदिवासी खानपान और कला संस्कृति से रूबरू कराने के लिए ट्राइबल कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे।

📊 तीन साल के कार्यकाल पर होगी नीति चिंतन

राज्य सरकार पिछले तीन सालों के विभिन्न विभागों की समीक्षा के लिए 2 दिसंबर को नीति चिंतन का आयोजन करने जा रही है। इस चिंतन बैठक में राज्य सरकार के तमाम विभागों के पिछले तीन सालों के कामों की समीक्षा होगी। साथ ही अगले 2 साल और 2045 के लक्ष्यों को लेकर चर्चा होगी। यह नीति चिंतन 8 सत्रों में होगा। इसमें मुख्य सचिव सहित अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी रहेंगे।

इस नीति चिंतन में आने वाले आउटकम के आधार पर 21 और 22 दिसंबर को सभी मंत्रियों और विधायकों का चिंतन शिविर किया जाएगा। इसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 से 11 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा सत्र में राज्य सरकार द्वारा अनुपूरक बजट के अलावा कई विधेयकों को लाया जाएगा।

Share to...