नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद से हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार रात को उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
गुरुवार दोपहर चंद्रनाथ रथ का पार्थिव शरीर मध्यमग्राम के अस्पताल से उनके घर लाया गया। सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘इस हत्या की जितनी निंदा की जाए कम है। उनकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वे मेरे सहयोगी थे और मैंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया था। यह पहले से सोची-समझी साजिश थी।’ उन्होंने परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा देते हुए कहा कि हत्यारों को पकड़कर सजा दिलाई जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ रात करीब 10:20 बजे विधानसभा का काम निपटाकर अपनी SUV से माइकलनगर स्थित घर लौट रहे थे। मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में एक बिरयानी की दुकान के पास उनकी गाड़ी के सामने अचानक एक चारपहिया वाहन रुक गया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, दो बाइकों पर सवार चार हमलावर गाड़ी के बगल में आ पहुंचे और चंद्रनाथ रथ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों में से किसी ने हेलमेट तक नहीं पहना था। गोलीबारी में चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में चार गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ड्राइवर बुद्धदेव बेरा को भी सीने, पेट और पैर में गोली लगी। स्थानीय लोगों ने दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रथ को मृत घोषित कर दिया। बेरा को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी चार गोलियों की पुष्टि हुई है।

More Stories
राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल किया बर्खास्त, ममता बनर्जी अब नही रही राज्य की मुख्यमंत्री
बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट ने की शपथ ग्रहण, 32 मंत्रियों ने ली शपथ
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की