मुजफ्फरनगर: देशभर में आए दिन कारो में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अचानक कार में आग लगने से कई लोग असमय काल के गाल में समा गए हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया जहां अचानक कार में आग लगने से एक युवक की मौत हो वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दरअसल घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही हैं। घटना उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर के निरगजनी झाल गांव के पास कैनाल रोड की बताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र में हुई है। कार में अचानक आग लग गई । इस घटना में निशु कुमार (30) कार में फंस गए और उनकी मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रीति, बेटा अर्थ कुमार और चालक रमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं