नईदिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विद्यार्थियों को सार्वजनिक स्थलों के वाई-फाई से ईमेल और नेट बैंकिंग अकाउंट न खोलने की सलाह दी है। आयोग के अनुसार सार्वजनिक स्थलों पर लगे यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट से मोबाइल चार्ज करने पर भी अकाउंट हैक हो सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय साइबर ठगी के खिलाफ अभियान में सभी शिक्षण संस्थानों को शामिल कर रहा है। इसका मकसद विशेषज्ञों की ओर से तैयार साइबर हाईजीन बुकलेट की मदद से विद्यार्थियों को सतर्क करना है। गृह मंत्रालय के निर्देश के तहत यूजीसी ने शिक्षण संस्थानों से विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा है।
इसमें कहा गया है कि सभी ईमेल व अटैचमेंट को ध्यान से खोलना चाहिए। मोबाइल या लैपटॉप पर गूगल प्ले स्टोर, एप स्टोर या अधिकारिक वेबसाइट से ही अधिकृत सॉफ्टवेयर अपलोड करें। समय-समय पर अपने मोबाइल या लैपटॉप का सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें। अपनी जरूरी कार्यों की फाइल का समय-समय पर बैकअप लें।

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की