November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्पीकर ने कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायकों को किया अयोग्य घोषित, व्हिप उल्लंघन पर लिया एक्शन

हिमाचल: हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने राज्यसभा चुनाव में बगावत करने वाले कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि दल-बदल कानून के तहत 6 माननीय विधायकों के खिलाफ शिकायत विधायक और मंत्री हर्ष वर्धन के माध्यम से हमारे सचिवालय को मिली। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों को सुना और अपना फैसला सुनाया।

स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा, ‘विधायकों ने चुनाव तो कांग्रेस पार्टी से लड़ा, लेकिन पार्टी के व्हिप का उल्लंघन किया और उम्मीदवार के पक्ष में वोट नहीं दिया। मैंने सभी पक्षों को सुना। मेरे ऑर्डर के तीस पेज है। मैंने इस मामले पर पूरी सुनवाई की। मैंने दोनों पक्षों को पूरी तरह सुना और फिर अपना फैसला सुनाया।

स्पीकर ने जिन विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया है उनके नाम सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर,राजेंद्र सिंह राणा, चैतन्य शर्मा, देवेंदर भुट्टो, इंदर दत्त लखनपाल हैं। इन सभी विधायकों ने व्हिप का उल्लंघन किया था।

Share to...