April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मिट्टी खोदने गई महिलाओ के साथ हुआ कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप

खरगोन:- मप्र खरगोन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। घर लीपने पोतने के लिए पीली मिट्टी लेने खदान पर गई महिलाओ की दबने से मौत हो गई। जिससे गांव में मातम छा गया।

दरअसल खरगोन जिले के बरूड थाने के भडवाली गांव के पास पिली मिट्टी की खदान धंसने से दो महिलाओं की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लोगो की भारी भीड जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से खदान में दबी महिलाओं को बाहर निकाला।

बताया जा रहा हैं मिट्टी खोदने के दौरान अचानक खदान धंस गई। खदान के धंसने से 22 वर्षीय सोनू पति शुभम और 35 वर्षीय बाली पति दशरथ की मौत हो गई। दोनो मृतक महिलाऐ ग्राम सांगवी की बताई जा रही है। घर को लिपने पोतने के लिये पिली मिट्टी लेने दोनो महिलाएं पहुंची थी।

बरूड थाना पुलिस दोनो महिलाओं के शव बरूड अस्पताल लेकर पहुंची। दोनो का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा गया। पुलिस और ग्रामीणो की सूचना पर परिजन भी पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हैं म

Share to...