बिहार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके से स्मैक का धंधा करने वाले तस्कर राहुल कुमार गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस ने उसके पास से 815.82 ग्राम स्मैक के साथ 86 हजार 800 रुपये कैश और एक मोबाइल बरामद किया है। जब्त की गई स्मैक की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, स्मैक का रॉ मैटेरियल मणिपुर से ट्रेन के द्वारा लाया जाता था। पटना सिटी में गुलजारबाग के मकान में उसे बेहतर बनाकर छोटी-छोटी पूड़ियों में पैक करके एजेंट्स के द्वारा बेचा जाता था।
पटना पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है। पटना पूर्वी एसपी भारत सोनी ने बताया की मणिपुर से रॉ मैटेरियल ट्रेन से लाया जाता था, ताकि चेकिंग का खतरा बहुत कम हो जाए। इसके बाद उस स्मैक के रॉ मैटेरियल को स्मैक का सबसे बेस्ट क्वालिटी का बनाकर बाजार में अच्छे दाम पर बेचा जाता था।
उन्होंने बताया कि फिलहाल इस मामले में एक राहुल कुमार की गिरफ्तारी की गई है। इस धंधे में जुड़े और भी तस्करों की खोजबीन की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है कि वह मणिपुर में किस व्यक्ति से स्मैक के लिए कच्चा माल मंगवाता था। एसपी ने बताया कि आरोपी पिछले एक साल से यह धंधा कर रहा है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हैं। पुलिस को एक बड़े ड्रग्स गिरोह के खुलासे की उम्मीद हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित